फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा और दानापुर के बीच दौड़ेगी छठ स्पेशल ट्रेन, मुसाफिरों को होो सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रेलवे ने छठ पर्व के मद्देनजर एक और विशेष रेलगाड़ी चलाने का फैसला लिया है। यह गाड़ी कोटा और दानापुर के बीच चलेगी। इससे रायबरेली के यात्रियों को भी लाभ मिल सकेगा। रेलवे ने दरभंगा, मालदा टाउन, दिल्ली, आनंद विहार के बीच पहले से स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या-09817 कोटा-दानापुर छठ स्पेशल रेलगाड़ी 31 अक्तूबर और 5 नवंबर को कोटा जंक्शन से शाम 6.40 बजे प्रस्थान करेगी, जो दूसरे दिन रात 8 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी दिशा में गाड़ी संख्या-09818 दानापुर-कोटा छठ स्पेशल रेलगाड़ी 1 एवं 6 नवंबर को दानापुर से रात 9.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 2 बजे कोटा जंक्शन पहुंचेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी की सुविधा मिलेगी।
यह छठ स्पेशल ट्रेन रास्ते में सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें