फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: वेतन कटौती के विरोध में रेलकर्मियों का धरना

Wed, 07 Oct 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। वेतन से कटौती के विरोध में संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले रेल कर्मियों ने मंगलवार को भी गेट नंबर दो पर प्रदर्शन कर धरना दिया। आरेडिका के गेट पर जुटे कर्मचारियों ने नारेबाजी कर प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए वेतन कटौती रोकने की मांग की।
विज्ञापन

संयुक्त संघर्ष समिति का आरोप है कि ज्ञानदा स्कूल के नाम पर कर्मचारियों के चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउंस से जबरन कटौती की जा रही है। समिति ने इसे तत्काल रोकने और अब तक काटी गई धनराशि कर्मचारियों को वापस करने की मांग की है। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि मांग पूरी होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने आंदोलन को आगे भी मजबूती से जारी रखने का संकल्प लिया। धरने को मेंस यूनियन के राकेश तिवारी, मेंस कांग्रेस के आशीष श्रीवास्तव, मजदूर संघ के आदर्श बघेल, एससी/एसटी एसोसिएशन के देवनाथ निर्मल, ओबीसी एसोसिएशन के ओम प्रकाश मौर्य और इंजीनियर एसोसिएशन के सुशील भारती ने संबोधित किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें