फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरेडिका ने किया 5 महीने मे 694 कोच का रिकार्ड उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना ने पिछले 6 वर्षों के प्रथम 5 महीनों की तुलना में इस वित्तीय वर्ष 2019-20 में सर्वाधिक 694 कोचों का उत्पादन कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
विज्ञापन

यह जानकारी जीएम सुनीत शर्मा ने दी। बताया, इससे पहले वित्तीय वर्ष 2014-15 में 44 कोच, 2015-16 में 97 कोच, 2016-17 मे 175 कोच, 2017-18 मे 210 कोच व 2018-19 के प्रथम 5 महीने में 468 कोच बनाये थे।
आरेडिका ने इस वित्तीय वर्ष 2019-20 के पहले 5 माह में 694 कोचों का रिकार्ड उत्पादन किया है जो कि पिछले वित्तीय वर्ष से 48 प्रतिशत अधिक है। आरेडिका ने स्थापना से अब तक लगातार उत्पादन क्षमता बढ़ा कर लक्ष्य को न सिर्फ पूरा किया है बल्कि रेलवे बोर्ड द्वारा दिए लक्ष्य से भी ज्यादा उत्पादन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके लिए आरेडिका को वित्तीय वर्ष 2018-19 में रेल मंत्रालय द्वारा सर्वोत्तम उत्पादन इकाई का अवार्ड प्रदान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें