फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 73 अस्पतालों में छापा, 70 संविदा कर्मी गैरहाजिर

विज्ञापन
सतांव क्षेत्र के जतुआ-टप्पा सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ मनोज शुक्ला। 
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ में आयोजित धरने में शामिल होने गए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) समेत अन्य संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को जिले की 19 सीएचसी, 54 पीएचसी और सीएचओ सेंटरों पर एक साथ निरीक्षण किया गया। कई उपकेंद्र बंद मिले, जबकि लगभग 70 संविदा स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने संबंधित कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. मनोज शुक्ला ने सोमवार को जतुआ-टप्पा सीएचसी का निरीक्षण किया। सीएचओ की हड़ताल के चलते झबरा और पोरई के उपकेंद्र बंद मिले। सीएचसी में तैनात संविदा कर्मी शशांक शेखर तिवारी, डॉ. पंकज तिवारी और डॉ. रतनलाल भी अनुपस्थित पाए गए।

सीएमओ ने अधीक्षक को निर्देश दिए कि प्रसव के बाद महिलाओं को कम से कम 48 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रखा जाए। मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदने और जांच कराने के लिए न लिखा जाए। उन्होंने अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण लेकर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


इसी क्रम में एसीएमओ डॉ. शरद कुशवाहा, डॉ. अरुण कुमार और डॉ. अरविंद कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने विभिन्न सीएचसी का निरीक्षण किया। सीएचसी अधीक्षकों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की पीएचसी और उपकेंद्रों की जांच की। निरीक्षण के दौरान जिले के अस्पतालों में 70 से अधिक संविदा स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। सभी संबंधित कर्मियों का सोमवार का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

सीएमओ डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के सभी अस्पतालों में संविदा कर्मियों की उपस्थिति की एक साथ जांच कराई गई। लगभग 70 कर्मियों के अनुपस्थित मिलने पर उनका एक दिन का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें