रायबरेली में शुक्रवार को बछरावां कस्बे में मेडिकल स्टोर में जांच करते डीआई दीपक शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
औषधि निरीक्षक दीपक शर्मा ने शुक्रवार को मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। एक के बाद एक छापेमारी से हड़कंप मच गया। डीआई ने दो दवाओं के नमूने भरे। एक दुकान पर बिल वाउचर न मिलने पर दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी। कई दुकानदार तो दुकानें बंद करके भाग खडे़ हुए।
सबसे पहले डीआई ने बछरावां कस्बा स्थित मिश्रा मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां पर सीड्रांक्स-500 और सीमांक्स एल कैप्सूल के नमूने भरे। यहां के बाद सौरभ मेडिकल स्टोर भवानीगढ़ शिवगढ़ की जांच गई। यहां पर दुकानदार दवाओं का बिल वाउचर नहीं दिखा पाया। इस पर दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई। छापेमारी की जानकारी पर कई दुकानदार दुकानें बंद करके भाग गए। औषधि निरीक्षक ने बताया कि दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी।