फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: लोकेटर के घर छापा, नकदी बरामद

Sun, 04 Oct 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली क्षेत्र में अंबारा प​श्चिम गांव में छापामारी करती स्पेशल टास्क फोर्स। 
विज्ञापन
रायबरेली। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट, लखनऊ के सर्च वारंट पर पुलिस ने शुक्रवार रात लालगंज कोतवाली क्षेत्र में एक लोकेटर के घर छापा मारा। करीब पांच घंटे तक तलाशी ली। घर से लाखों रुपये की नकदी, कई चेक और डाटा बरामद हुआ। पुलिस ने नकदी और अन्य सामग्री लखनऊ कोर्ट में पेश की।
विज्ञापन


11 नवंबर 2025 को ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली के मामले में स्पेशल टास्क फोर्स (यूपी एसटीएफ) ने कार्रवाई की थी। एसटीएफ के उपनिरीक्षक अमित कुमार तिवारी की तहरीर पर लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंबारा पश्चिम निवासी मोहित सिंह, अयोध्या जिले के बेजू पुरवा टिहुरा निवासी ट्रक चालक सुनील यादव, एआरटीओ प्रवर्तन फतेहपुर पुष्पांजली, उनके चालक सिकंदर, यात्रीकर अधिकारी (पीटीओ) फतेहपुर अखिलेश चतुर्वेदी, उनके चालक अशोक तिवारी, एआरटीओ प्रवर्तन रायबरेली अंबुज, उनके दीवान नौशाद, पीटीओ रायबरेली रेहाना, उनके चालक सुशील और मिथुन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

मामले में मोहित सिंह, ट्रक चालक सुनील यादव समेत अन्य लोकेटरों को गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि लोकेटर ओवरलोड वाहनों को पास कराने के नाम पर अवैध वसूली करते थे। शुक्रवार रात सीओ लालगंज सुजीत कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंबारा पश्चिम गांव स्थित मोहित सिंह के घर की तलाशी ली। पुलिस के मुताबिक, घर से लाखों रुपये की नकदी, चेक और डाटा बरामद हुआ।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, बरामद डाटा में कथित अवैध वसूली से जुड़ी जानकारी और इसमें शामिल लोगों का ब्योरा हो सकता है। पुलिस इस डाटा की जांच कर रही है। इसके आधार पर मामले में अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके नाम विवेचना में शामिल किए जा सकते हैं।
पुलिस की कार्रवाई रात करीब नौ बजे शुरू होकर देर रात दो बजे तक चली। मामले के विवेचक अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि आरोपी मोहित के घर की तलाशी ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें