पशुओं व एक्सपाइरी दवाओं को अलग रखने की व्यवस्था नहीं की गई थी। सात मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस दिया गया है।
औषधि सुरक्षा अधिकारी सुमित वर्मा की टीम ने ऊंचाहार स्थित सीएचसी के सामने स्थित अनूप मेडिकल स्टोर, सम्राट मेडिकल स्टोर व प्रियांशु मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर एक-एक दवा का नमूना लिया।
इसके अलावा राज मेडिकल स्टोर से दो दवाओं के नमूने लिए। हरिओम मेेडिकल स्टोर कंदरावां में पशुओं की दवाओं को रखने में लापरवाही पाई गई। टीम ने खीरों स्थित राजीव मेडिकल स्टोर व चाहत मेडिकल स्टोर पाहो पर छानबीन के बाद एक-एक दवा का नमूना लिया।
निरीक्षण में पता चला कि मेडिकल स्टोर वाले में ग्राहकों को कैशमेमो नहीं देते हैं। इसके अलावा अनिवार्यता होने के बाद भी दुकानों पर फार्मासिस्ट नहीं मिले। खीरों में टीम के पहुंचते ही मिश्रा मेडिकल स्टोर का संचालक दुकान बंद कर भाग निकला। औषधि सुरक्षा अधिकारी ने बताया नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।