फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: आयुष मेडिकल कॉलेज व सैनिक स्कूल खुलेगा, एक्वाकल्चर मार्केटिंग हब बनेगा

Fri, 10 Feb 2023 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेश को लेकर हुई सहमति रंग लाई तो जिले को आयुष मेडिकल कॉलेज व सैनिक स्कूल का तोहफा मिल जाएगा। साथ ही एक्वाकल्चर मार्केटिंग हब भी बनेगा। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए जिले में 166 उद्योग स्थापित कराने के लिए निवेशकों ने सहमति दी है।
विज्ञापन

उद्योगों को लगाने पर 31.71 अरब रुपये खर्च होंगे। इसमें से जिले में 25 करोड़ से अधिक का निवेश करने वाले करीब 27 उद्यमियों को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा जिले स्तर पर जीआईसी मैदान में आयोजन होगा। इसमें योजना की जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी व निवेश कुंभ लगेगा। इसमें करीब 16 विभागों को स्टाल लगाने के लिए बुलाया गया है।
राजाराव रामबख्श सिंह शिक्षा प्रसार समिति के संचालक दलबहादुर सिंह का कहना है कि जिले में आयुष मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए वह 200 करोड़ का निवेश करेंगे। इसके अलावा सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए 30 करोड़ का प्रस्ताव रखा गया। इसके अलावा कई और प्रस्ताव भी दिए हैं, जिसके पास होने के बाद काम शुरू कराएंगे। उधर, वीटूएक्वा प्राइवेट लिमिटेड ने इंटीग्रेटेड को-ऑपरेटिव एक्वाकल्चर मार्केटिंग हब की स्थापना में 125 करोड़ के निवेश पर सहमति जताई है। इससे पीने योग्य पानी आसानी से मिल सकेगा।
विज्ञापन

कामधेनु फ्रेश मिल्क कीह ओर से 80 करोड़ की लागत का कारोबार शुरू किया जाएगा। प्रेमिल फाउंडेशन की ओर से जिले में 35 करोड़ की लागत से गुरुकुल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा कई और निवेशकों ने जिले में बड़े संस्थान और उद्योग की स्थापना के लिए सहमति दी है।
जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त नेहा सिंह का कहना है कि लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में जिले में 25 करोड़ से अधिक रुपये के निवेश का प्रस्ताव देने वाले उद्यमियों को बुलावा पत्र मिला है। जिले स्तर पर भी जागरूकता के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।
लखनऊ में 10 से 12 फरवरी तक उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हो रहा है। एमएसएमई सेक्टर के तहत जिले को 750 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य दिया गया था। इस लक्ष्य की तुलना में निवेशकों ने 85 इकाईयों के लिए 731.32 करोड़ के प्रस्ताव दिए। इसमें सीमेंट, राइस मिल, वुडेन वर्क, गैस प्लांट, ऑक्सीजन प्लांट आदि शामिल हैं। इसके अलावा एमएसएमई सहित 166 इकाईयों के लिए निवेशकों ने सहमति दी।

जिले में ये करेंगे 50 करोड़ से अधिक का निवेश
उद्यमी निवेश की लागत
राजाराव रामबख्श सिंह शिक्षा प्रसार समिति 200 करोड़
वीटूएस एक्वा प्राइवेट लिमिटेड 125 करोड़
रास्पा फॉर्मा प्राइवेट लिमिटेड 107 करोड़
एलीफैंट सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड 100 करोड़
कामधेनु फ्रेश मिल्क 80 करोड़
जय एमडी एग्रो ग्रीन 50 करोड़
इंफ्रो ट्रस्ट सिंगापुर प्राइवेट लिमिटेड 50 करोड़
पेन्नार इंड्रस्ट्रीज लिमिटेड 50 करोड़

लखनऊ हाईवे पर चिह्नित स्थलों पर रोके गए भारी वाहन
लखनऊ में इन्वेस्टर्स समिट में हिस्सा लेने के लिए आने-जाने वाले उद्यमियों को जाम से बचाने के लिए गुरुवार शाम से ही हाईवे से लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को रोक दिया गया। साथ ही कई रूट भी बदले गए हैं। एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि चुरुवा बार्डर, त्रिपुला चौराहा, सारस चौराहा, रतापुर, मामा चौराहा, पत्थरकटा चौराहा (मुुंशीगंज) समेत 35 स्थानों पर जाम की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक जवान तैनात किए गए हैं। इन्वेस्टर्स समिट को लेकर ट्रैफिक संचालन बेहतर रखने के लिए वाहनों के रूट बदले गए हैं। लखनऊ की ओर जाने वाले बड़े व भारी वाहनों को दूसरे मार्गों से भेजने का काम शुरू किया गया है।

लखनऊ में 10 फरवरी से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का कार्यक्रम होगा। इसके बाद जिले स्तर पर कार्यक्रम करके मानकों पर खरा उतरने वाले उद्यमियों के प्रस्ताव को स्थापित कराने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। लखनऊ के कार्यक्रम के लिए संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

माला श्रीवास्तव, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें