फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: बंद रहेंगी फोटोकॉपी की दुकानें, केंद्रों में नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल

Fri, 10 Feb 2023 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। यूपी बोर्ड परीक्षा नकलविहीन और कड़ी निगरानी में कराई जाएगी। इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को जिला स्तरीय अधिकारियों के बीच तैयारियों पर चर्चा हुई। हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा में कक्ष में मोबाइल ले जाने पर पाबंदी रहेगी। केंद्रों के आसपास फोटोकॉपी की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में यूपी बोर्ड परीक्षा के संबंध में जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों एवं केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक में डीएम माला श्रीवास्तव ने कहा कि परीक्षा पूरी तरह से नकलविहीन हो। परीक्षा केंद्रों में पानी, बिजली, शौचालय, साफ-सफाई की सुविधाएं व्यवस्थित रहनी चाहिए। जनरेटर या इनवर्टर, वायस रिकाॅर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त करा लें। अगर कहीं भी फर्नीचर की कोई समस्या आ रही है तो उसका भी इंतजाम अभी से कर लें। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, पारदर्शी व नकलविहीन कराना है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नकल के मामलों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीएम अमित कुमार, बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह, सीओ सिटी वंदना सिंह भी उपस्थित रहे।


दो पालियों में होगी परीक्षा
बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक दो पालियों सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक व दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक होगी। जिले के 118 परीक्षा केंद्रों में 76767 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


एडीएम बने कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी
डीएम ने बताया कि मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम के लिए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। कंट्रोल रूम के नंबर पूरी तरह से सक्रिय रहेंगे। सभी तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट एक घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति में शांतिपूर्ण, नकलविहीन परीक्षाएं कराएंगे। कोई समस्या आने पर एडीएम प्रशासन, जोनल मजिस्ट्रेट, डीआईओएस से बात कर समाधान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें