फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के दम पर चुनाव जीतते राहुल : स्मृति ईरानी

Sat, 25 Feb 2017 11:24 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अमेठी व रायबरेली के तिलोई विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित जनसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर सीधा हमला बोला। कहा कि पैसे की गंगा बहाकर राहुल गांधी चुनाव जीतते हैं।
विज्ञापन


राहुल के गरीबों के घर जाकर रोटी खाने पर पर भी कटाक्ष किया। कहा कि भारतीय संस्कृति में ये नहीं है कि किसी गरीब के घर जाकर रोटी खाओ, बल्कि स्वयं रोटी लेकर जाया जाता है। अखिलेश यादव पीएम नरेंद्र मोदी को मां गंगा मइया की कसम खाने की बात कहते हैं। पर वे स्वयं कसम खाएं और बताएं कि हर घर को बिजली मिली क्या।

तिलोई कस्बा स्थित हनुमानगढ़ी स्थल पर जनसभा में ईरानी ने कहा कि दो-तीन दिन से एक अंग्रेजी चैनल में खबर आ रही है कि कर्नाटक का एक नेता इस बात के लिए विख्यात है कि उसे पैसा दे दो, कांग्रेस की सरकार में चाहे जो काम करा लो।
विज्ञापन


जब कर्नाटक के इस नेता के घर इनकम टैक्स का छापा पड़ा तो वहां मिले एक कागज पर लिखा था कि यह पैसा आरजी (राहुल गांधी) को जाता है। स्मृति ने कहा कि नरेंद्र मोदी पर अमेठी से प्रोजेक्ट हटाने का आरोप लगाने वाले राहुल ने कारखाने लगाने के नाम पर अमेठी के किसानों की जमीन हड़पने का काम किया।

राहुल जिन प्रोजेक्ट को हटाए जाने की बात करते हैं वे धरातल पर नहीं, सिर्फ कागजों पर थे। अमेठी के सपा प्रत्याशी गायत्री प्रजापति पर खनन घोटाले का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें बचाकर अखिलेश ने भी साबित किया कि वे कितने साफ-सुथरे हैं।

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल की खाट सभा पर तंज कसते हुए स्मृति ने कहा कि कभी अपनी अमेठी के किसानों से भी मिल लें। हकीकत समझ आ जाएगी। स्मृति ने अमेठी के सपा प्रत्याशी गायत्री प्रसाद प्रजापति पर हजारों करोड़ के खनन घपले का आरोप लगाया।

कहा कि गायत्री पर लगे गंभीर आरोपों के बावजूद उनका बचाव करके अखिलेश यादव ने भी साबित कर दिया कि वे कितने साफ सुथरे हैं। स्मृति ने अखिलेश पर गायत्री के साथ मंच साझा नहीं करने पर भी तंज कसा। कहा यदि आपको गायत्री का साथ नहीं पसंद तो अमेठी वालों को सपा नहीं पसंद। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें