फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: राहुल गांधी ने की रायबरेली में ट्रेनों के ठहराव और नई रेल लाइन बिछाने की मांग

Wed, 01 Apr 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली-बछरावां। सांसद राहुल गांधी ने जिले की रेल व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए डीआरएम लखनऊ को पत्र लिखा है। इसमें जिले की रेल व्यवस्था को यात्रियों के अनुरूप बनाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कई रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव की मांग के साथ बछरावां से लालगंज होते हुए फतेहपुर रेल लाइन बिछाने की बात भी कही है। रायबरेली को अयोध्या रेल लाइन से जोड़ने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन

सांसद ने पत्र में रायबरेली कानपुर पैसेंजर, प्रयागराज संगम एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनों के बछरावां में ठहराव की मांग की है। साथ ही हरचंदपुर में गंगा गोमती एक्सप्रेस और रायबरेली में जनसाधारण एक्सप्रेस के ठहराव की बात कही है। इसके अतिरिक्त ऊंचाहार जंक्शन पर वंदे भारत एक्सप्रेस और दरियापुर स्टेशन पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव का भी सुझाव दिया है।
राहुल गांधी ने रायबरेली स्टेशन में जर्जर मल्टीप्लेक्स भवन की मरम्मत कराने को भी कहा है। दोपहर में रायबरेली से लखनऊ के बीच मेमो ट्रेन चलाने के लिए लिखा है। सांसद ने बताया कि कानपुर से कोलकाता वाया प्रयागराज एक नई ट्रेन चलाने से लालगंज और डलमऊ को लाभ मिलेगा। हरचंदपुर में आरक्षण काउंटर खोलने और ग्रामीण स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने के साथ रेलवे पल्लेदार और कुली के लिए प्रतिमाह सुरक्षित आय, बीमा तथा विश्राम स्थल बनाने की मांग की गई है।
विज्ञापन



अंडरपास निर्माण पर दिया जोर
रायबरेली स्टेशन को सीधे अयोध्या रेल मार्ग से जोड़ने के साथ दैनिक यात्रियों के लिए एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का भी सुझाव दिया गया है। रायबरेली जिले में कई अंडरपास में जलभराव की समस्या को दुरुस्त करने के साथ ईदगाह, इकौना और दरियापुर पर अधूरे अंडरपास के निर्माण को पूरा कराने पर जोर दिया गया। रायबरेली प्रयागराज रेल खंड में निर्माणाधीन अंडरपास की धीमी प्रगति पर भी सांसद ने चिंता व्यक्त की है।


ओवरब्रिज के निर्माण की मांग की
मलिकपुर सड़क पर मधुबन रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने के साथ लालगंज, दुर्गागंज, बछरावां सड़क और मुराईबाग रेलवे क्रॉसिंग पर भी ओवरब्रिज निर्माण के लिए सांसद ने पत्र में लिखा है। रायबरेली रेलवे स्टेशन पर वॉशिंग लाइन का अधूरा कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा गया है। सभी रेलवे स्टेशनों पर पेयजल के लिए आरओ स्थापित करने के साथ महिलाओं के लिए शौचालय की सुविधा दिए जाने की बात पत्र में लिखी गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि सांसद ने जिले की रेल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए और लोगों को सुविधा दिलाने के लिए डीआरएम लखनऊ को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें