रायबरेली के बबूरिया का पुरवा मजरे बंकागढ़ गांव में बुधवार सुबह युवक का शव घर के बाहर पड़ा मिला। युवक हरियाणा में मजदूरी करता है और मंगलवार शाम को बछरावां आया लेकिन घर नहीं पहुंचा। बुधवार सुबह घर के बाहर शव पड़ा मिला। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है।
गांव निवासी दीपक कुमार हरियाणा में मजदूरी करता था। परिवार के मुताबिक दो दिन पहले बातचीत के दौरान दीपक ने बताया था कि वह गांव आ रहा है। मंगलवार शाम को अरविंद के छोटे भाई ने बात की तो अरविंद ने बताया था कि कि वह बछरावां में उतर गया है। परिवार के लोग उसके आने का इंतजार करते रहे, लेकिन वह घर नहीं आया। बुधवार सुबह दीपक का शव घर के बाहर पड़ा मिला।
सुबह सात बजे के करीब परिजनों ने शव पड़ा देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दीपक के पिता लाल बहादुर लखनऊ में मजदूरी करते हैं तो वह भी घटना की सूचना मिलते ही गांव पहुंचे। उन्होंने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।