फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: पासी समाज के जिलाध्यक्ष की गाड़ी में तोड़फोड़, चार पर प्राथमिकी दर्ज, विरोध पर गालीगलौज

Sun, 15 Nov 2026 07:53 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

देशराज पासी सैदनपुर गांव में तिलकोत्सव में शामिल होने गए थे। वहीं, विरोध करने पर उनके साथ गालीगलौज की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी नशे में थे।
विज्ञापन
वाहन पर हमला कर तोड़ दिया गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के भदोखर के सैदनपुर गांव में शनिवार रात तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने गए पासी समाज के जिलाध्यक्ष देशराज पासी की एसयूवी में पथराव कर तोड़फोड़ की गई। विरोध करने पर उनके साथ गालीगलौज और जानमाल की धमकी देने का आरोप है। घटना से नाराज लोगों ने हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। जिलाध्यक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


सैदनपुर गांव निवासी रामू पासवान के बेटे का तिलकोत्सव था। इसमें नौटंकी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। देशराज पासी भी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने गांव निवासी लखन के दरवाजे पर अपनी एसयूवी खड़ी की और भोजन करने चले गए। इसी दौरान आरोपियों ने पथराव कर गाड़ी का आगे का शीशा तोड़ दिया। जानकारी होने पर देशराज ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ गालीगलौज की और जानमाल की धमकी दी। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। गाड़ी में तोड़फोड़ और जिलाध्यक्ष से अभद्रता से नाराज लोगों ने हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे में थे। जिलाध्यक्ष की तहरीर पर भदोखर थाना क्षेत्र के पकरा गिरिफ्ता गांव निवासी अमरेश पासी, सीधेमऊ मजरे मनेहरू निवासी सनोज, गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के चिचौला गांव निवासी शिवा समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अमरेश और सनोज को हिरासत में लिया गया है। सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


एक ही समाज के थे विवाद करने वाले लोग
घटना की सूचना पर भदोखर थाना प्रभारी राकेशचंद्र आनंद ने पुलिस टीम को तत्काल गांव भेजा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद में शामिल दोनों पक्ष एक ही समाज के थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें