रायबरेली-फतेहपुर राजमार्ग पर जाम होने के चलते डलमऊ श्मशान घाट पर शवों का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। दरअसल, मुराईबाग से लेकर श्मशान गंगाघाट घाट तक इस कदर जाम लगा रहा कि शवों को अंतिम संस्कार के लिए घाट तक नहीं ले जाया गया। इससे लोग शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए गेगासो गंगाघाट चले गए। तीर्थ पुरोहित श्याम सुंदर, श्याम प्रकाश उर्फ बब्बू ने बताया कि रोड जाम के चलते वाहन श्मशान घाट तक नहीं आ रहे थे। ऐसे में लोग शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए गेगासो चले गए। घाटों पर आए उनके लोग परेशान दिखे।