मृतक दिनेश उर्फ राहुल सिंह व सतीश।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
रायबरेली में भदोखर के रायबरेली परशेदपुर मार्ग पर जगदीशपुर गांव पास बीती रात दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक युवक को लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। भदोखर के पूरे बीच मजरे जरौला गांव निवासी सतीश उर्फ गोली यादव व पूरे लोहारन मजरे भुएमऊ गांव निवासी धर्मराज यादव उर्फ छोटू बीती शुक्रवार रात को बाइक से एक निमंत्रण समारोह से वापस घर जा रहे थे।
वहीं दूसरी तरफ नथुवापुर गांव निवासी दिनेश उर्फ राहुल सिंह रायबरेली की तरफ बाइक से जा रहे थे। जगदीशपुर गांव पास दो बाइकें टकरा गईं। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया गया, जहां सतीश उर्फ गोली व दिनेश उर्फ राहुल को मृत घोषित कर दिया गया। धर्मराज उर्फ छोटू की लखनऊ रेफर कर दिया गया।