फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, अभी नहीं हो सकी वाहन की पहचान

Tue, 18 Nov 2025 10:23 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, रायबरेली

सार

Road accident in Raebareli: यूपी के रायबरेली जिले में मंगलवार की रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। 
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के बछरावां इलाके के पश्चिम गांव चुरुवा बाईपास पर मंगलवार रात को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने मौके पर पहुंची और शवों को सीएचसी पहुंचाया, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत बताया।

विज्ञापन


चूरूवा गांव के रहने वाले अमित सिंह (35) पुत्र अजीत सिंह व सुशील ( 25) पुत्र संतराम रात करीब 9:30 बजे बाइक से पश्चिम गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से जुड़वा पश्चिम गांव बाईपास के मेंडई खेड़ा गांव के निकट बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बाइक से उछलकर सड़क पर गिरे और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अमित सिंह बाइक चला रहा था। वह हेलमेट नहीं लगाए था।

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों युवकों को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें