फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: निर्माणाधीन गहरे नाले में गिरकर ढाई साल के मासूम की मौत, आक्रोशित लोग बोले- प्रशासन व ठेकेदार जिम्मेदार

Fri, 29 May 2026 01:00 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लालगंज (रायबरेली)

सार

ढाई साल का मासूम घर के बाहर स्थित निर्माणाधीन नाले में गिर गया।  करीब एक घंटे बाद उसका शव नाले में उतराता मिला। परिजन आननफानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
नाले में गिरकर ढाई साल के मासूम की मौत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के लालगंज कस्बे के घोसियाना मोहल्ले के गहरे गंदे नाले ने बृहस्पतिवार शाम एक परिवार की खुशियां छीन लीं। खुले और गहरे नाले में गिरकर ढाई साल के मासूम अल्तमस उर्फ अरहम की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे मोहल्ले में मातम पसरा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी आजम का बेटा अरहम बृहस्पतिवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। घर के पास बने गहरे नाले में भरे गंदे पानी में वह अचानक गिर गया। कुछ देर तक बच्चा नजर नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। करीब एक घंटे बाद अरहम नाले में उतराता मिला।

परिजन आनन फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत के बाद मां अल्फिया बदहवास हो गईं। पिता आजम का भी रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन


रिश्तेदार और मोहल्ले के लोग देर रात तक परिवार को ढांढस बंधाते रहे। हादसे के बाद मोहल्ले के लोगों में नगर पंचायत प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ आक्रोश है। लोगों का कहना है कि वार्ड नंबर 12 में करीब एक साल से नाला निर्माण का काम चल रहा है। काम बेहद धीमी गति से हो रहा है। आरोप है कि अगर समय पर नाला बन गया होता तो मासूम की जान बच सकती थी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें