फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: बारिश का पानी भरने से एनटीपीसी की एक यूनिट बंद, 420 मेगावाट कम हो रहा बिजली की उत्पादन

Mon, 31 Aug 2026 07:07 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, ऊंचाहार (रायबरेली)

सार

परियोजना में 1550 मेगावाट बिजली उत्पादन होता है। एक हफ्ते से परियोजना की 210 मेगावाट बिजली उत्पादन करने वाली यूनिट नंबर पांच का वार्षिक अनुरक्षण चल रहा है। इस दौरान सोमवार को 210 मेगावाट बिजली उत्पादन कर रही यूनिट नंबर दो के स्विच यार्ड में पानी भर गया। पानी भरने से यूनिट बंद हो गई।
विज्ञापन
एनटीपीसी लिमिटेड - फोटो : X(@ntpclimited)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनटीपीसी परियोजना की यूनिट नंबर दो सोमवार की शाम बंद हो गई। बारिश का पानी भरने से यूनिट बंद होने की बात आई है। हालांकि परियोजना प्रबंधन तकनीकी परीक्षण के लिए यूनिट बंद करने की बात कही है। परियोजना की पांचवीं यूनिट वार्षिक अनुरक्षण के लिए पहले से बंद है।फिलहाल दो यूनिटों के बंद होने से 420 मेगावाट बिजली उत्पादन कम हो गया है।

विज्ञापन


ऊंचाहार परियोजना में 210 - 210 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता की पांच यूनिटें स्थापित हैं, जबकि छठवीं यूनिट 500 मेगावाट उत्पादन क्षमता की है। परियोजना में 1550 मेगावाट बिजली उत्पादन होता है। एक हफ्ते से परियोजना की 210 मेगावाट बिजली उत्पादन करने वाली यूनिट नंबर पांच का वार्षिक अनुरक्षण चल रहा है। इस दौरान सोमवार को 210 मेगावाट बिजली उत्पादन कर रही यूनिट नंबर दो के स्विच यार्ड में पानी भर गया। पानी भरने से यूनिट बंद हो गई।

जानकारी के मुताबिक स्टेज प्रथम में यूनिट नंबर एक व दो स्थापित हैं। लगभग तीन दशक पहले निर्माण होने से अन्य यूनिटों की अपेक्षा वह काफी नीचे बनी हुई है। इससे अधिक बारिश में पानी भरने की समस्या बनी रहती है। फिलहाल इस समय चार यूनिटों से लगभग 1100 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी सलोनी शर्मा ने बताया कि यूनिट तकनीकी परीक्षण के लिए बंद की गई है। पानी भरने की बात गलत है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें