फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News : उधार सामान न देने पर बुजुर्ग की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या

Mon, 06 Feb 2023 12:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, रायबरेली

सार

रविवार रात में वृद्ध अपने दरवाजे पर सो रहा था। इस दौरान गांव का ही एक युवक वहां पहुंचा और लोहे के राड से उसके सिर पर लगातार कई वार कर दिए,  जिससे उसका चेहरा व सिर क्षत-विक्षत हो गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बुजुर्ग की हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली जिले में ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के करसेनी मजरे अरखा गांव में उधार सामान न देने से नाराज़ युवक ने दरवाजे पर सो रहे वृद्ध को लोहे की राड से पीट पीट-कर मार डाला। जानकारी होने पर घर वाले उसे सीएचसी ले गए, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन

गांव निवासी रामफेर पुत्र महराजदीन (72) दरवाजे पर ही किराना की दुकान करता था। रविवार की दोपहर उसका गांव के एक युवक से सामान उधार न देने को लेकर कहासुनी हुई थी। बताते है कि रात में वह अपने दरवाजे पर सो रहा था। इस दौरान गांव का ही एक युवक वहां पहुंचा और लोहे के राड से उसके सिर पर लगातार कई वार कर दिए,  जिससे उसका चेहरा व सिर क्षत-विक्षत हो गया और उसकी मौत हो गई। आवाज़ सुनकर घर वाले दौडे तो युवक भाग निकला। परिजन उसे सीएचसी ले गए लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के बेटे राम प्रकाश ने नामजद तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि बेटे की तहरीर पर गांव के संतलाल उर्फ नान्ह भइया के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें