फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: युवक की गोली मारी, ईंटों से कूंचा सिर, खेत में मिला शव

Mon, 06 Feb 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में एक युवक को पहले गोली मारी गई और फिर ईंटों से सिर कूूंचकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को खेत में फेंक दिया गया। वारदात गुमावां चौकी से महज 500 मीटर दूरी पर हुई। सूचना पर एएसपी, सीओ और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

चंदी का पुरवा मजरे गुमावां स्थित जौनपुर ब्रांच के किनारे खेत में रविवार सुबह करीब आठ एक युवक का शव खेत के पास पड़ा मिला। युवक के सिर में गोली मारी गई थी। ईंटों से सिर को कुचला गया था। इससे सिर पूरी तरह से क्षत-विक्षत था। लोगों का कहना था कि चौकी से चंद कदमों की दूरी पर वारदात हुई है, इसके बाद भी पुलिस को पता नहीं चला। उधर, घटना की जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ महराजगंज अरुण नौहवार, थानेदार अरुणेश गुप्ता ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। एएसपी ने बताया कि युुवक लाल जैकेट, नीली जींस तथा जूते पहने था। दाहिने हाथ पर एसपीआर लिखा हुआ है। शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।


गोली मारने और ईंटों सेे सिर कूंचकर युवक की हत्या की गई है। शव की शिनाख्त के लिए पड़ोसी जनपदों लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी समेत अन्य जिले की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। जल्द वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वजीत श्रीवास्तव, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें