फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News : कुएं में लटकता मिला युवक का शव, मां ने कहा बेटे की हत्या की गई

Tue, 25 Oct 2022 02:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, रायबरेली

सार

उदयराज रविवार को खाना खाने के बाद खेत की रखवाली करने के लिए अगवान बीर बाबा की मंदिर पर गया था। सुबह मंदिर के सफाई करने आये एक युवक ने देखा कि चारपाई से कुछ दूर  कुएं में  लगे लोहे के एंगल में रस्सी के सहारे शव लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली जिले में परशदेपुर चौकी क्षेत्र में सोमवार को संदिग्ध हालत में रस्सी के सहारे एक युवक का शव कुएं में लटकता मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम  के लिए भेजा है। उधर, मां ने बेटे की हत्या कर शव कुएं में लटकाया जाने का आरोप लगाया है। हत्या और आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस पीएम रिपोर्ट के इंतजार में है।

विज्ञापन

परशदेपुर चौकी क्षेत्र के गोपालीपुर गांव निवासी उदयराज सरोज  (42) का घर से लगभग दो सौ मीटर दूर एक कुएं में रस्सी के सहारे शव  लटकता मिला। उदयराज रविवार को खाना खाने के बाद खेत की रखवाली करने के लिए अगवान बीर बाबा की मंदिर पर गया था। सुबह मंदिर के सफाई करने आये एक युवक ने देखा कि चारपाई से कुछ दूर  कुएं में  लगे लोहे के एंगल में रस्सी के सहारे शव लटक रहा था। यह देख वह दंग रह गया और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना पर आनन फानन में  डीह एसओ पंकज सोनकर व चौकी इंचार्ज  आशीष तिवारी मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। 


मां करनपति का आरोप है कि मेरे बेटे की हत्या की गयी है। वह अपने छोटे भाई हंसराज के साथ रहता था। मृतक के तीन बड़े भाई चंडीगढ़ में नौकरी करते है। उधर, चौकी इंचार्ज आशीष तिवारी ने बताया कि युवक की दिमांगी हालत ठीक नहीं थी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें