फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जयंती पर सुंदरकांड का पाठ करके की गई पूजा अर्चना, बांटा प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले मेें रविवार को धूमधाम से हनुमान जयंती मनाई गई। घरों और मंदिरों में भक्तों ने सुंदरकांड का पाठ कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद प्रसाद का वितरण भी किया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य बनाया। लोगों ने माथे पर लाल तिलक लगाया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाया। मिल एरिया थाना क्षेत्र में भवानी पेपर मिल स्थित अभय दाता मंदिर, मंसा देवी मंदिर, सूूरजूपुर, कैनाल रोड, दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में भक्तों ने सुंदरकांड का पाठ किया। आरती के साथ पूजा अर्चना किया।
इसके बाद प्रसाद का वितरण किया। राही ब्लॉक क्षेत्र के बेंद गांव के पास बाबा निर्मलदास की कुटी स्थित हनुमान मंदिर में पूजा पाठ करके भक्तों पूजा अर्चना कर हनुमानजी की जयंती मनाई। सैदनपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर में भी भक्तों ने हनुमान जयंती मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें