फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: पैदल स्कूल जा रही मां-बेटी को अनियंत्रित ट्रक ने कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत

Wed, 28 Jan 2026 10:05 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज (रायबरेली)

सार

रायबरेली के महाराजगंज में एक अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से मां-बेटी की मौत हो गई। हादसे से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
हादसे में मृत मां-बेटी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज-रायबरेली रोड पर थुलवासा चौकी से करीब 400 मीटर की दूरी पर एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल जा रही मां-बेटी को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में दोनों की मौके पर ही  मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बुधवार सुबह बिटान मौर्या अपनी बेटी अनुष्का को स्कूल छोड़ने के लिए पैदल जा रही थीं। थुलवासा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल डाला। इससे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें