महराजगंज-रायबरेली रोड पर थुलवासा चौकी से करीब 400 मीटर की दूरी पर एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल जा रही मां-बेटी को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बुधवार सुबह बिटान मौर्या अपनी बेटी अनुष्का को स्कूल छोड़ने के लिए पैदल जा रही थीं। थुलवासा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल डाला। इससे दोनों की मौत हो गई।