फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: मां-बेटी को सीमेंट लदे ट्रक ने रौंदा, स्कूल छोड़ने जा रही थीं...भाई बोला-असफर बनाना चाहती थी

Wed, 28 Jan 2026 07:15 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में स्कूल छोड़ने जा रही मां-बेटी को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। छोटी बेटी घायल है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
रायबरेली हादसा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली में थुलवासा बाजार के पास बुधवार सुबह बेकाबू ट्रक ने मां-बेटी को रौंद दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। वहीं छोटी बेटी घायल हो गई, जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक की रफ्तार तेज थी। इससे पहले कि मां-बेटियां कुछ समझ पाती, ट्रक उन्हें रौंदता हुआ आगे बढ़ गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

विज्ञापन


महराजगंज क्षेत्र के जूड़ा का पुरवा मजरे कोटवा मदनियां गांव की रहने बिटाना मौर्य (35) अपनी दो बेटियों अनुष्का मौर्य (15) व आराध्या मौर्य (11) के साथ थुलवासा बाजार में किराए का कमरा लेकर रहती थीं। बिटाना ने दोनों बेटियों का दाखिला ज्ञान निकेतन स्कूल में कराया था।

बिटाना सुबह पैदल ही बेटियों को लेकर स्कूल छोड़ने जा रही थीं। घर से कुछ दूरी बढ़ी ही थी कि थुलवासा बाजार के पास ही बाराबंकी से रायबरेली की तरफ जा रहे खाली ट्रक ने मां-बेटियों को रौंद दिया। हादसे में बिटाना और उनकी बड़ी बेटी अनुष्का मौर्य की मौत हो गई। छोटी बेटी आराध्या घायल हो गई।
विज्ञापन

 

कक्षा सात में पढ़ती थी

अनुष्का कक्षा सात में थीं, जबकि आराध्या कक्षा तीन में पढ़ती है। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से घायल आराध्या को सीएचसी महराजगंज पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। महराजगंज कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि सडक़ दुर्घटना में मां-बेटी की मौत हो गई है। ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में लिया गया है। मृतक बिटाना के भाई अनूप मौर्य की तहरीर पर ट्रक चालक सचिन कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

चालक बोला- स्टेयरिंग फेल होने से हो गया हादसा

पुलिस की पूछताछ में आरोपी चालक सचिन ने बताया कि बाराबंकी में सीमेंट उतारने के बाद ट्रक लेकर रायबरेली जा रहा था। थुलवासा बाजार के पास सामने से अचानक बस आ गई। बस सवार लोगों को बचाने के चक्कर में ट्रक मोड़ने का प्रयास तो किया, लेकिन अचानक स्टेयरिंग फेल हो गई। ट्रक जाकर महिला और उसकी बेटियों को रौंद दिया। इससे हादसा हो गया।
विज्ञापन

भाई ने बोलते हुए रोने लगा

बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए बिटाना मौर्य अपने ससुराल जूड़ा का पुरवा मजरे कोटवा मदनिया से निकलकर थुलवासा बाजार में एक किराये के कमरे में अपनी दो बेटियों के साथ रह रही थीं। इस दुर्घटना से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

हादसे में घायल आराध्या के सिर से मां का साया उठ गया, जबकि बड़ी बहन का साथ भी छिन गया। बिटाना के पति रामराज मौर्य अहमदाबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं और घर की जिम्मेदारियां बिटाना ही संभाल रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें