फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: व्यापारी से बदमाशों ने की लूट, लोहे की रॉड से किया हमला, 40 हजार नकद और सोने की चेन लूटने का आरोप

Tue, 29 Sep 2026 11:29 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सलोन (रायबरेली)

सार

हमलावरों ने लोहे की रॉड से हमला कर व्यापारी को बाइक समेत गिरा दिया। बदमाशों ने उनकी जेब से 40 हजार रुपये और गले से सोने की चेन लूट ली। एक लाख रुपये छीनने की कोशिश के दौरान व्यापारी ने चीख-पुकार मचाई। शोर सुनकर बदमाश मौके से भाग गए।
विज्ञापन
व्यापारी पर जानलेवा हमला। - फोटो : ai image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के सलोन क्षेत्र में मंगलवार रात एक आलू व्यापारी पर हमला कर लूटपाट की गई। बदमाशों ने व्यापारी से 40 हजार रुपये नकद और दस तोले की सोने की चेन छीन ली। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


रामीपुर निवासी आलू व्यापारी दिवाकर पटेल मंगलवार रात करीब नौ बजे नवीन कृषि मंडी से घर लौट रहे थे। वह आलू बिक्री से मिले एक लाख 40 हजार रुपये लेकर जा रहे थे। हवेली रेस्टोरेंट के समीप उसरी माइनर पर घात लगाए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

हमलावरों ने लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें बाइक समेत गिरा दिया। बदमाशों ने उनकी जेब से 40 हजार रुपये और गले से सोने की चेन लूट ली। एक लाख रुपये छीनने की कोशिश के दौरान व्यापारी ने चीख-पुकार मचाई। शोर सुनकर बदमाश मौके से भाग गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने लहूलुहान व्यापारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। व्यापारी ने बदमाशों पर नकदी और सोने की चेन लूटने का आरोप लगाया है। वहीं, सीओ यादुवेंद्र बहादुर ने बताया कि घटना के बाबत कोतवाली प्रभारी से जानकारी ली गई तो बताया गया कि पैसे के लेनदेन के विवाद में मारपीट हुई। पुलिस ने एक बाइक कब्जे में ली है। लूट के बिंदुओं की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें