फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन इलाज में रायबरेली दूसरे नंबर पर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना के कहर के बीच घर बैठे मरीजों को चिकित्सीय सलाह दिलाने के लिए संचालित ई-संजीवनी ओपीडी के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। मेरठ के बाद रायबरेली में सबसे अधिक 7165 मरीजों को कम्युनिटी हेल्थ आफीसरों ने उपकेंद्रों के माध्यम ऑनलाइन इलाज की सुविधा मुहैया कराई है। जिले में ई-संजीवनी प्रगति में और सुधार लाकर अधिक से अधिक मरीजों को घर बैठे चिकित्सीय लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना का कहर बढने के साथ ही गांवों में मरीजों को घर बैठे चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराने के मकसद से ई-संजीवनी ओपीडी संचालित की गई है। राज्य स्तर पर चयनित चिकित्सकों के माध्यम से मरीजों को ऑनलाइन चिकित्सीय सेवा मुहैया कराई जा रही है। जिले के बछरावां, हरचंदपुर, अमावां, राही, सलोन, जगतपुर में चयनित उपकेंद्रों में कार्यरत 55 कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसरों ने मरीजों को ऑनलाइन चिकित्सीय सेवा का लाभ दिला रहे हैं।
इस व्यवस्था से मरीजों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के साथ ही उन्हें बेहतर चिकित्सीय सलाह दी जा रही है। खासकर गांवों में स्थापित उपकेंद्रों पर बनाए गए हेल्थ वेलनेस सेंटरों के माध्यम से इस सुविधा का लाभ मरीजों को दिलाया जा रहा है। खासबात यह है कि ई-संजीवनी ओपीडी में जिले की प्रगति अच्छी हो गई है। मेरठ के बाद जिला 7165 मरीजों को ऑनलाइन इलाज की सुविधा दिलाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिला कम्युनिटी प्रॉसेस प्रबंधक बृजेंद्र वीसी शुक्ला ने बताया कि मरीजों को कोरोना से बचाने के साथ ही उन्हें चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ई-संजीवनी ओपीडी संचालित हुई है। उपकेंद्रों में स्थापित हेल्थ वेलनेस सेंटरों के माध्यम से 7165 लोगों को चिकित्सीय परामर्श दिलाकर जिला दूसरे पायदान पर है। ओपीडी को और प्रभावी करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें