गांव में रास्ते से जा रहे बच्चे पर सड़क किनारे बने बाथरूम की दीवार गिर गई जिसके नीचे दबकर बच्चे की मौत हो गई । बच्चे की मौत की खबर पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
ग्राम अहल निवासी विवांश (6) पुत्र विमलेश कुमार मंगलवार की शाम अपने नए मकान से पुराने मकान की ओर जा रहा था।
रास्ते में सड़क किनारे राम उजेर की बाथरूम की पक्की दीवार भरभराकर बच्चे के ऊपर गिर गयी जिसमें विवांश दब गया।
आसपास के लोगों ने उसे दीवार के मलबे से निकाल कर सीएचसी डीह पहुंचाया, जहां चिकित्सक डा. एसपी गौतम ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है।