फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: गश्त के दौरान पुलिस की अनियंत्रित कार दुकान में घुसी, दरोगा की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल

Wed, 12 Feb 2025 07:59 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, रायबरेली

सार

Road accident in Rae Bareli: रायबरेली के सेमरी क्षेत्र में पुलिस की कार अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गई। इस घटना से एक दरोगा की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
रायबरेली में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस कर्मियों की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान में घुस गई। हादसे में सेमरी चौकी इंचार्ज की मौके पर मौत हो गई तो वहीं तीन पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पुलिस कर्मियों को जिला अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन

 
मामला खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगत ढाबा के पास है। जहां बीती मंगलवार देर रात रात गश्त के दौरान सेमरी चौकी इंचार्ज चमन सिंह की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकान में घुस गई। इस घटना में चौकी इंचार्ज चमन सिंह सहित चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लालगंज लाया गया, जहां चौकी इंचार्ज चमन सिंह की मौत हो गई। 

वहीं गंभीर हालत में तीन पुलिसकर्मी जितेंद्र, उदय व सूर्यभान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। चमन सिंह बहराइच के रहने वाले थे। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने बताया की बहुत ही दुर्भाग्य घटना है। टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें