फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 75 जिलों में रायबरेली 73वें स्थान पर

Sun, 12 Oct 2025 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में राजस्व और विकास कार्याें की प्रगति बहुत खराब है। रायबरेली सबसे फिसड्डी पांच जिलों में शामिल हो गया है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की पिछले सितंबर की रैंकिंग की रिपोर्ट आ गई है। इसमें रायबरेली लुढ़ककर 73वें पायदान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों की उदासीनता से जिले की प्रगति खराब होती जा रही है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से हर माह राजस्व और विकास कार्याें की समीक्षा शासन स्तर से की जाती है। कुछ माह पहले जिले की रैंक अच्छी थी, लेकिन धीरे-धीरे प्रगति धड़ाम हो गई।

शुक्रवार को बीते सितंबर की डैशबोर्ड की रिपोर्ट आई तो जिला सबसे खराब स्थिति में मिला। 10 में 8.53 अंक मिलने के कारण प्रदेश में रायबरेली 73वें स्थान पर लुढ़क गया है। तहसीलों के साथ ही जिले के अधिकारी राजस्व और विकास कार्याें में लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें