फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: आज से दो दिन अपने संसदीय क्षेत्र में रहेंगे राहुल गांधी, लखनऊ एयरपोर्ट में जोरदार स्वागत

Thu, 20 Feb 2025 11:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, रायबरेली

सार

Rahul Gandhi on Raebareli Tour: राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दौर पर रहेंगे। वह यहां 20 और 21 फरवरी को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। 
विज्ञापन
राहुल गांधी का रायबरेली दौरा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद राहुल गांधी बृहस्पतिवार को दो दिवसीय दौरे में रायबरेली आएंगे। उनके आने की सभी तैयारियों की पूरा कर लिया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह है। सांसद निर्वाचित होने के बाद वह पहली बार युवाओं और महिलाओं से रूबरू होंगे। उनकी समस्याओं को सुनेंगे। पूर्व सांसद सोनिया गांधी की निधि से कराए गए कार्यों की जमीनी हकीकत परखेंगे। ऐसे में उम्मीद है कि सिटी रिसोर्स सेंटर और बालिका इंटर कॉलेज के दिन बहुर सकते हैं।

विज्ञापन


राहुल गांधी बृहस्पतिवार को दिल्ली से लखनऊ पहुंचेंगे और उसके बाद वह सड़क मार्ग से रायबरेली आएंगे। चुरुवा बाॅर्डर पर हनुमान मंदिर में दर्शन करने के बाद बछरावां के एक गेस्ट हाउस में सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह शहर आएंगे। यहां पर पार्टी पदाधिकारियों से मिलने के बाद दोपहर 12 से 12:30 बजे तक बरगद चौराहा के निकट स्थित मूल भारती हॉस्टल के छात्रों से मिलेंगे। उनकी समस्याओं के साथ अन्य विषयों पर बात करेंगे।

इसके बाद दोपहर 1 बजे से 1:40 बजे तक कठघर और उतरपारा में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं से बातचीत करेंगे। दोपहर 2:10 से 3:10 बजे वह जगतपुर के शंकरपुर स्थित राणा बेनी माधव सिंह इंटर कॉलेज में राणा बेनी माधव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वह ऊंचाहार और शहर का भ्रमण करेंगे। इस दौरान उनके सिटी रिसोर्स सेंटर जाने की संभावना है।

भुएमऊ गेस्टहाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे

21 फरवरी को सुबह 9 से 11 बजे तक राहुल गांधी भुएमऊ गेस्टहाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगे। सुबह 11:30 से 11:40 बजे वह वीरा पासी प्रतिमा पर आयोजित माल्यार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह दोपहर 12:10 से 12:50 तक रेल कोच फैक्टरी लालगंज का भ्रमण करेंगे। दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक लालगंज के एक गेस्ट हाउस में युवाओं से संवाद करेंगे। यहां पर कार्यक्रम खत्म होने के वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

अमेठी सांसद ने किया निरीक्षण

राहुल गांधी के दौरे को लेकर अमेठी सांसद केएल शर्मा बुधवार को रायबरेली आए। उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया और दिशा निर्देश दिए। तिलक भवन कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों से तैयारियों से संबंधित बातचीत की। जगतपुर के शंकरपुर गांव पहुंचे और एएसपी संजीव कुमार सिंहा के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें