फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: सांसद राहुल गांधी के खिलाफ कई स्थानों पर लगी होर्डिंग्स, लिखा-रायबरेली आज शर्मिंदा है...

Sat, 21 Dec 2024 08:15 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, रायबरेली

सार

दिल्ली में संसद परिसर के बाहर घटित के विरोध में रायबरेली में विश्व हिंदू परिषद का गुस्सा भड़का। शहर के कई स्थानों पर राहुल का विरोध करने वाले होर्डिंग लगाए गए। 
 
विज्ञापन
रायबरेली में लगे होर्डिंग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में घटना के बाद सांसद राहुल गांधी के खिलाफ विश्व हिंदू रक्षा परिषद का गुस्सा भडक़ गया है। शनिवार को राहुल के खिलाफ शहर में करीब 50 स्थानों पर होर्डिंग्स लगाकर विरोध जताया गया। किसी होर्डिंग्स में राहुल गांधी पर सवाल दागे गए हैं तो कुछ में राहुल गांधी की फोटो लगाकर लिखा गया है-रायबरेली शर्मिंदा है..। कांग्रेसियों पर होर्डिंग्स फाडऩे का आरोप भी लगाया गया है।

विज्ञापन


विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री राहुल सिंह ने होर्डिंग्स के माध्यम से सांसद राहुल गांधी से सवाल पूछे हैं कि हिंदू दर्जी कन्हैयालाल से नफरत और मुस्लिम दर्जी से प्यार क्यों। हिंदुओं को जाति में बांटने की साजिश क्यों। संभल के दंगाइयों से प्यार, लेकिन बहराइच पीड़ित रामगोपाल मिश्रा से नफरत क्यों।

 इंदिरा उद्यान, फीरोज गांधी कॉलोनी, इंदिरा नगर आदि स्थानों पर होर्डिंग्स लगी हैं। राष्ट्रीय महामंत्री का आरोप है कि चोरी से कांग्रेसियों ने कई मोहल्लों में लगी होर्डिंग्स को फाड़ दिया है, लेकिन इससे सच छिपने वाला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें