फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों के लिए बने 48 क्वारंटीन सेंटर, पहले दिन 268 लोगों को रोका गया, जांच में मिले निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच बाहर से आने वाले लोगों पर खास नजर रखी जा रही है। वैसे तो रेलवे और बस स्टेशन पर प्रवासियों की जांच कराई जा रही थी।
विज्ञापन

अब बाहर से आने वाले उन व्यक्तियों को क्वारंटीन सेंटर भेजा जाएगा, जिनकी रिपोर्ट पाजिटिव आएगी या फिर उनमें कोरोना के लक्षण नजर आएंगे। प्रवासियों को ठहराने के लिए जिलेभर में 48 क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। गुरुवार को इन क्वारंटीन सेंटर पर 268 लोगों को रोका गया, लेकिन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें घर जाने दिया गया।
देशभर में कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रवासी घर लौटने लगे हैं। मुंबई से आने वाली ट्रेन पर विशेष नजर रखी जा रही है। इस ट्रेन से आने वाले हर यात्री का कोरोना टेस्ट करने के बाद ही उन्हें जाने दिया जाता रहा है।
विज्ञापन

इसी तरह बस स्टेशन पर भी जांच हो रही है। जांच के बाद उन्हें घर भेज दिया जाता था, लेकिन अब ट्रेन या बस से आने वाले प्रवासियों को रोका जाएगा। इसके लिए तीन बड़े और 45 छोटे क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं।
एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर बनाए गए नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज पुलिस लाइन में 100, औघड़ आश्रम मुंशीगंज में 50, जीजीआईसी महराजगंज में 150 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
इसके अलावा ग्रामीण स्तर पर 45 क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं, जिनकी क्षमता 10-10 है। क्वारंटीन सेंटर में आए 268 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने और उनमें कोई लक्षण न मिलने पर घर जाने दिया गया।
औघड़ आश्रम में बनाई गई रसोई, भोजन बनना शुरू
प्रवासियों के भोजन की व्यवस्था का जिम्मा बेसिक शिक्षा विभाग को सौंपा गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने औघड़ आश्रम मुंशीगंज में रसोई बना दी है। जहां पांच रसोइयों को तैनात भी कर दिया गया है। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रवासियों के लिए रोटी, सब्जी, दाल और सलाद की व्यवस्था की जा रही है। प्रवासियों की संख्या को देखते हुए भोजन की व्यवस्था की जाती रहेगी। जरूरत पड़ने पर और रसोइये भी तैनात किए जाएंगे।
साफ-सफाई की व्यवस्था संभालेगी नगर पालिका
क्वारंटीन सेंटर में साफ-सफाई तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का जिम्मा नगर पालिका परिषद को सौंपा गया है। नगर पालिका के ईओ बाल मुकुंद ने गुरुवार को औघड़ आश्रम में निरीक्षण किया। साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। ईओ ने बताया कि कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है और उन्हें नियमित रूप से साफ-सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। कोई लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें