रायबरेली में बुधवार को परशदेपुर चौकी क्षेत्र के पूरे बंधन मजरे बारा गांव में निकला अजगर।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। परशदेपुर चौकी क्षेत्र के पूरे बंधन मजरे बारा गांव में एक बक्से में अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर गांव के लोगों का जमावड़ा लग गया। गांव निवासी रजनीश कुमार के घर के कमरे में रखे बक्से में अजगर निकलने की सूचना रजनीश कुमार ने वन विभाग को दी। सूचना पर वन दरोगा शिवकरन सिंह, वन रक्षक श्याम बाबू, रवीस कुमार गांव पहुंचे और अजगर को पकड़ कर गंगापुर के जंगल में छोड़ा। तब जाकर घर वालों ने राहत की सांस ली। वन दरोगा शिवकरन सिंह ने बताया कि अजगर की लंबाई नौ फिट थी।