फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Sat, 21 May 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में शनिवार को पूर्णिमा पर गंगा में स्नान करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुद्ध (वैशाख मास) पूर्णिमा पर शनिवार को गंगा के घाटों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। डलमऊ, ऊंचाहार, गेगासों, रालपुर के गंगाघाटों पर लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद मंदिरों में पूजा-अर्चना की और पंडों को दान किया। बीच-बीच में गंगा मइया के जयकारे भी गूंजते रहे।
विज्ञापन


जिले में गंगा घाटों पर सुबह से लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान कोई सवारी गाड़ी तो कोई निजी वाहन, साइकिल और मोटरसाइकिल से स्नान के लिए पहुंचा। तड़के से ही गंगा मइया के जयकारे गूंजने लगे।

डलमऊ के किलाघाट, सड़क घाट, रानी शिवालाघाट, पक्का घाट, पथवारीघाट, संकट मोचनघाट, शुक्ल घाट, महाबीरन घाट, बड़ा मठ घाट, तराई घाट आदि में भक्तों ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की। इसमें सड़क घाट और रानी शिवाला घाट में नदी की गहराई अधिक होने के कारण स्नान करने वालों की संख्या कम रही।
विज्ञापन


इसी तरह ऊंचाहार क्षेत्र में गोकना घाट, गोला घाट, बादशाह घाट, तीर का पुरवा घाट में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। सरेनी क्षेत्र के गेगासों में भी स्नान के लिए रायबरेली और फतेहपुर जिले से लोग पहुंचे। गंगा स्नान के बाद लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की।

पंडों को अनाज, धन, कपड़ा आदि का दान किया। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। एसओ अशोक कुमार सिंह, गेंगासो चौकी इंचार्ज विजय बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। डलमऊ में स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को समस्याओं से जूझना पड़ा।

आईटीबीपी की ओर से ज्यादातर मार्गों पर अधिग्रहण करने लेने के चलते एक ही सड़क से घाट तक लोग पहुंच सके। इसके कारण मुराई बाग से सड़क घाट तक जाम लगा रहा। नगर पंचायत की ओर से कहीं पर टैंकर की व्यवस्था नहीं की गई। प्यास बुझाने के लिए लोग इधर-उधर भटकते रहे।

बुद्ध पूर्णिमा पर डिग्री कॉलेज चौराहा पर खीर वितरण हुआ। अखिल भारतीय बुद्धीम विद्यार्थी परिषद के तुषार भारती, अनुक्रांत, आलोक राव आदि ने प्रसाद वितरण किया। इस दौरान गौतम बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण किया। वहीं उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें