शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद बाहर जाते यात्री।
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों ने काफी इंतजार कराया, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। सोमवार को हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल तीन घंटे और मुंबई से प्रतापगढ़ जाने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस सवा दो घंटे विलंब से आई। चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस और प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर सवा घंटे देर से पहुंची।
अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल ने एक घंटे इंतजार कराया। प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व धनबाद-नई दिल्ली स्पेशल पौन घंटे और सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-धनबाद स्पेशल, बनारस-देहरादून जनता मेल व बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से पहुंची।
रविवार की रात नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ने सवा दो घंटे इंतजार कराया, जबकि बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस और कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब से पहुंची।