फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाय-खाय संग शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व

विज्ञापन
कैपरगंज में छठ पूजा के लिए सूप व अन्य सामान खरीदती महिलाएं। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। नहाय-खाय के साथ ही शुक्रवार को चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरूआत हो गई। जिले में बसे पूर्वांचल और बिहार प्रांत के परिवारों में पर्व को लेकर उत्साह है। ज्यादातर परिवारों की महिलाओं ने व्रत रखा। छठ पूजा को लेकर सभी लोगों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

जिले में गंगा तट के साथ ही शहर से होकर गुजरी सई नदी और शारदा नहर के किनारे छठ पूजा को लेकर तैयारियां चल रही हैं। साफ-सफाई का काम तेजी से हो रहा है। इन सभी जगहों पर रविवार और सोमवार को काफी भीड़ उमड़ेगी।
पूर्वांचल और बिहार प्रांत के काफी परिवार शहर के दूरभाष नगर, कल्लू का पुरवा, शक्ति नगर, सोनिया नगर, इंदिरा नगर, नेहरू नगर, गांधी नगर, कृष्णा नगर, रेलवे कालोनी आदि मोहल्लों में बसे हैं। छठ पर्व को देखते हुए सुपर मार्केट, कैपरगंज, सब्जी मंडी, सिविल लाइन समेत कई स्थानों पर पूजन सामग्री की दुकानें सजी हैं।
विज्ञापन

छठ महापर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। शुक्रवार को नहाय-खाय संग छठ महापर्व शुरू हुआ। जिले में डलमऊ समेत अन्य जगहों पर स्थित गंगा तटों के अलावा शहर में राजघाट व मुंशीगंज स्थित सई नदी के तट और सुल्तानपुर रोड स्थित शारदा नहर के किनारे छठ पूजा के लिए तैयारियां की जा रही हैं। चार दिवसीय छठ महापर्व 31 अक्तूबर तक मनाया जाएगा।
छठ पूजा महोत्सव
28 अक्तूबर नहाय खाय
29 अक्तूबर खरना
30 अक्तूबर संध्या अर्घ्य
31 अक्तूबर प्रात: अर्घ्य
छठ पूजा की सामग्री
मूलत: बिहार प्रांत के रहने वाले कैलाश झा यहां पर निराला नगर में रहते हैं। वह बताते हैं कि छठ पूजा सामग्री में नारियल, धूप, कलशुप, दउरा, गागल, नींबू, सेब, केला, संतरा, शरीफा, पानी फल, कच्चा केला, पान, सुपारी, कपूर, लौंग, लाल सिंदूर, दीपक, कोशी, कोन, अनारस, कलश, साठी चावल, गुड़, हल्दी, अदरक, मूली, अरुई, गन्ना, सुथनी, अमरूद, आरता पात, अगरबत्ती, माचिस, घी, तेलज, गमछा, फूलमाला, आम की लकड़ी, सिरकी बेरा, नए वस्त्र, नाशपाती, शकरकंदी, कुमकुम शामिल है।
सूप का दाम 120 और दउरी 200 रुपये की
छठ पूजा के लिए बाजार सजे हैं, जहां महंगाई का असर दिख रहा है। इसके बावजूद लोग खरीदारी कर रहे हैं। पूजन सामग्री में प्रयोग होने वाले सूप की कीमत 120 तो दउरी 200 रुपये में मिल रही है। पिछले साल के मुकाबले में इनके दामों में 20 से 30 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। नारियल 40 से 60 रुपये तक मिल रहा है। केले के दाम भी 40 से 60 रुपये प्रति दर्जन हैं। सेब 60 से 120 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। दूसरे फल भी महंगे हैं। कैपरगंज के दुकानदार नदीम और किराना बाजार के दुकानदार पंकज बताते हैं कि महंगाई तो हर साल बढ़ती है। पूजन सामग्री पर भी महंगाई का असर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें