फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में गूंजा जियो और जीने दो का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। विश्व को जियो और जीने दो का संदेश देने वाले जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती रविवार को सादगी के साथ मनाई गई। देश में फैले कोरोना संक्रमण और जारी लॉकडाउन के कारण जैन समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों में भगवान महावीर स्वामी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान महावीर स्वामी के संदेश सुनाई दिए। घरों में ध्वजा लगाकर भगवान महावीर के संदेश को आत्मसात करते हुए यह पर्व मनाया गया।
विज्ञापन

जैन समाज के अध्यक्ष सुनील जैन ने कहा कि वर्तमान परिवेश में जब पूरे विश्व में कोरोना वायरस फैला हुआ है, ऐसे में भगवान महावीर के सिद्धांतों पर चलकर हम अपने साथ-साथ दूसरों के जीवन को भी बचा सकते हैं।
जैसा कि कहा गया है, सादा जीवन उच्च विचार तथा जियो और जीने दो। ये सिद्धांत व्यक्ति को महान बनाने में सहायक होते हैं। जैन समाज के मीडिया प्रभारी अंकित जैन ने बताया कि इस संकट के काल में जैन समुदाय के लोगों ने घरों में ही लॉकडाउन का पालन करते हुए भगवान महावीर की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

रविवार को श्रद्धालुओं ने घर में ही विधान कर कोरोना वायरस जैसे संक्रमण से मुक्ति के लिए प्रभु से कामना की। जैन समाज के लोगों ने घर पर जैन ध्वज फहराया और णमोकार मंत्र का जाप किया।
महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सुबह 9 बजे जैन समाज के लोगों ने अपने घर के आसपास जरूरतमंदों को भोजन, राशन, जीव जंतुओं को आहार देकर सेवा कार्य किया। शाम को जैन समाज के लोगों ने भगवान महावीर स्वामी की आरती की। अपने-अपने घरों के बाहर पांच-पांच दीपक जलाकर महावीर स्वामी की जयंती मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें