फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: संविधान के मौलिक अधिकार और कर्तव्यों की जानकारी दी

Thu, 26 Nov 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संविधान संवाद कार्यक्रम के तहत वसी नकवी नेशनल इंटर कॉलेज में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। प्राधिकरण सचिव अनीशा ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में भी बताया। बच्चों को समझाया कि मौलिक अधिकार नागरिकों के लिए हैं, जबकि नीति निदेशक तत्व सरकार के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत हैं। बताया कि संविधान देश का सर्वोच्च लिखित कानून है और भारत को संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करता है। शिविर में मुज्तबा अजहर नकवी, रमेश चंद्र, संजय त्रिवेदी और पवन कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें