फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: वाहन की टक्कर से बाइक चालक घायल

Thu, 26 Nov 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हलोर। महराजगंज-हैदरगढ़ मार्ग पर हलोर बाजार के आगे बुधवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

ओसाह निवासी जीत बहादुर सिंह बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बाइक से कुसुढ़ीसागरपुर गांव में एक निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान हलोर बाजार के आगे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। बताया गया कि उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें