फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौशालाओं में हर चारे व पानी की व्यवस्था कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गोवंश आश्रय स्थलों की स्थापना, क्रियान्वयन, संचालन व प्रबंधन के लिए जिला स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक बचत भवन में हुई। डीएम ने कहा कि एसडीएम और बीडीओ थाना दिवसों में शामिल हों और क्षेत्र की अधूरी गौशालाओं का काम तत्काल पूरा कराएं। सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराया जाए। होली व अन्य पर्वों को शांतिपूर्वक मनाने के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएं।
विज्ञापन

डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि ग्राम पंचायतों से निर्माणाधीन गोवंश आश्रय स्थल नरेथुआ, कनौली, अगुरी तथा जिला पंचायत से निर्मित होने वाली ग्राम पंचायत मटका एवं गोझरी में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। काम शुरू कराया जाए। भवानीपुर एवं परैया नमकसार में बाउंड्रीवाल पर तार फेसिंग का काम पूरा कराएं। उन्होंने खजूरगांव में एक सप्ताह में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत से निर्मित कान्हा उपवन परशदेपुर एवं ऊंचाहार के एक शेड में गोवंशीय पशुओं को बांधकर तत्काल गौशाला संचालित कराया जाए। गर्मी को देखते हुए पशुओं के लिए हरा चारा व भूसा आदि की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

डीएम ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को सभी गो-आश्रय स्थलों पर स्टॉक रजिस्टर व निरीक्षण रजिस्टर रखने के निर्देश दिए ताकि किसी भी अधिकारी द्वारा निरीक्षण करने पर उसमें अंकित किया जा सके। इस अवसर पर सीडीओ अभिषेक गोयल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह, एसडीएम सदर अंशिका दीक्षित आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें