फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने पर दिया धरना, पुलिस को कोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र में एक माह पहले पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधानपति के बीच हुई मारपीट के मामले में एक पक्षीय कार्रवाई होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को पूर्व प्रधान के साथ नसीराबाद कस्बा में राजीव गांधी चौक पर प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ भड़ास निकाली। सूचना मिलते ही सलोन सीओ, नसीराबाद एसओ मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ग्राम सभा चतुरपुर में एक माह पहले रामलीला मंचन के दौरान पूर्व प्रधान रामलखन व प्रधानपति कमल प्रसाद के बीच विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले थे। पूर्व प्रधान रामलखन पासी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि प्रधानपति कमल प्रसाद समेत अन्य लोगों ने मारपीट की।
इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। इसी से खफा पूर्व प्रधान समेत अन्य लोगों ने राजीव गांधी तिराहे पर धरना देकर पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नारेबाजी की। जानकारी होते ही सीओ सलोन अमित सिंह, थानेदार नारायण कुशवाहा ने पहुंचकर पूर्व प्रधान से बात की और कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। इस पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें