फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 संविदा चालक-परिचालकों पर लटकी तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। परिवहन निगम में संविदा पर काम कर रहे 16 चालक और परिचालक मनमानी पर आमादा हैं। ये बिना सूचना के लंबे समय से गैरहाजिर हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी को तीन दिन में काम पर आने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर संविदा समाप्त करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

निगम के रायबरेली डिपो पर काम करने वाले 10 संविदा चालक और छह परिचालक लंबे समय से काम पर नहीं आ रहे हैं। इससे अधिकारियों को बसों के संचालन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। निगम के स्तर से गैरहाजिर चालकों-परिचालकों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी को तीन दिन में काम पर आने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर संविदा को समाप्त करने की चेतावनी दी गई है। एआरएम आदित्य प्रकाश ने बताया कि 10 संविदा चालक और छह परिचालक लंबे समय से गैरहाजिर हैं। सभी को अंतिम मौका दिया गया है।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर कम निकलीं सवारियां, 1.85 लाख ही कमाए
परिवहन निगम ने कार्तिक पूर्णिमा पर इस बार पांच लाख रुपये से अधिक की आमदनी का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए जिलेभर में 60 बसें भी लगाईं, लेकिन सवारियां कम निकलने के कारण महज 1.85 लाख रुपये ही डिपो को मिले। हालांकि दिवाली पर इस बार डिपो का 25 लाख का मुनाफा हुआ। एआरएम आदित्य प्रकाश का कहना है कि लक्ष्य के सापेक्ष कार्तिक पूर्णिमा पर सवारियां न आने के कारण मुनाफा नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें