फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का शव रखकर किया मार्ग जाम, नारेबाजी के साथ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बैंक अधिकारी के घर पर शनिवार को संदिग्ध हालात में हुई महिला की मौत के मामले को लेकर रविवार को खूब हंगामा हुआ। परिवारीजनों ने महिला का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

बैंक अफसर और प्रेमी पर गला दबाकर महिला की हत्या करने का आरोप लगाया। मामला जानकारी में आने के बाद सीओ सदर महिपाल पाठक और कोतवाल अतुल सिंह मौके पर पहुंचे।
प्रदर्शन कर रहे परिवारीजनों से बात कर मामले में कार्रवाई करने का भरोसा दिया। मामले में बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय के सीनियर मैनेजर एखलाक अहमद और एक युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रायबरेली शहर के पूरे उजरियन मोहद्दीनपुर गांव की प्रीति उर्फ गुड़िया (40) की शादी अमेठी जिले के फुरसतगंज क्षेत्र से हुई थी। पति से अनबन के कारण वह मायके में रहती थी। बैंक के सीनियर मैनेजर ए. खान के घर पर खाना बनाती थी।
शनिवार सुबह मैनेजर ड्यूटी पर चले गए थे। दोपहर के समय प्रीति का कमरे के अंदर शव फंदे से लटकता मिला था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजन घटना को लेकर उग्र हो गए।
परिवारीजनों ने नेहरू नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास महिला का शव रखकर जाम लगा दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मृतका के भाई धनेश कुमार ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचा तो देखा कि बहन के शरीर पर चोट के निशान थे।
बहन की गला दबाकर हत्या की गई। सीनियर मैनेजर और डीह थाना क्षेत्र के लोधवारी निवासी लवकुश ने षड़यंत्र करके उसकी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी।
कोतवाल का कहना है कि सीनियर बैंक मैनेजर और लवकुश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। लवकुश और मृतका के बीच प्रेम-प्रसंग की बात भी सामने आई है। सीओ सदर का कहना है कि प्रकरण की जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें