फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 घंटे बिजली कटौती से झल्लाए लोगों ने विद्युत उपकेंद्र का किया घेराव

विज्ञापन
कटौती के विरोध में धरने पर बैठे नागरिक। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। क्षेत्र में दिन भर भीषण गर्मी और उमस के बीच जब सोने का समय आया तो बिजली गुल रही। रात की नींद हराम होने से नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। नगर पंचायत के चेयरमैन, व्यापारी और भाजपाई विद्युत उपकेंद्र बछरावां पहुंचकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

इस दौरान पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 16 घंटे की कटौती से नाराज लोग लापरवाह अवर अभियंता को हटाने की मांग की। लोगों का गुस्सा देखकर कर्मचारी कमरे में दुबके रहे। सभी अवर अभियंता को मौके पर बुुलाने पर अड़े रहे।
रात में पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। रात करीब एक बजे बिजली सप्लाई बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
सोमवार को सुबह नौ बजे से ट्रांसफार्मर में कुछ समस्या होने बिजली व्यवस्था चरमरा गई। दिन भर बिजली के दर्शन नहीं हुए। भीषण गर्मी और उमस से लोग उम्मीद लगाए रहे कि शाम को बिजली आ जाएगी, लेकिन शाम को कुछ देर के लिए बिजली आई। इसके बाद फिर गुल हो गई।
विज्ञापन

गर्मी में पसीने से तरबतर लोग रात करीब नौ बजे विद्युत उपकेंद्र उपकेंद्र पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इस दौरान पावर कॉर्पोरेशन, अवर अभियंता मुर्दाबाद के नारे लगाए। आक्रोश को देखकर विद्युत उपकेंद्र में तैनात विद्युत कर्मी अपने कार्यालय का दरवाजा अंदर से बंद बंद कर लिया।
धरने पर बैठे सभासद शकील मंसूरी व वीरभान सिंह ने कहा कि बछरावां जेई का स्थानांतरण किया जाए। क्योंकि जब से जेई अजय सैनी ने बछरावां का कार्यभार संभाला है, तब तक विद्युत व्यवस्था चौपट हो गई है।
ट्रांसफार्मर में मेंटीनेंस के चलते प्रभावित थी बिजली
बछरावां में लगे 10 एमवीए ट्रांसफार्मर के मेंटीनेंस का कार्य हो रहा था। इस वजह से समस्या आई थी। शाम को बिजली आपूर्ति शुरू हो गई थी, लेकिन लाइन में फॉल्ट आने की वजह से आपूर्ति बंद रही थी। उन्होंने बताया कि वह हमेशा दफ्तर आते हैं और उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली दिलाने का पूरा प्रयास करते हैं।
विज्ञापन

-जय सिंह, अधिशासी अभियंता महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें