फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता विद्यालय की जमीन पर पुलिस प्रशासन करा रहा कब्जा, किसानों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना (रायबरेली)। अमेठी जिले के सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र में भाकियू (भानू गुट) के पदाधिकारियों ने किसानों और आम जनता की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की। इन्हौना कस्बे के जनता विद्यालय में पहले चौपाल लगाई। उसके बाद मांगों के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पांडेय के नेतृत्व में किसान उपस्थित हुए। सभी ने जनता विद्यालय की जमीन पर पुलिस प्रशासन द्वारा जबरन कब्जे कराए जाने का विरोध किया और कब्जा हटवाए जाने की मांग की।
इसी तरह राजाफत्तेपुर में पट्टे के तालाब पर राजस्व कर्मियों द्वारा कराया जा रहा कब्जा हटवाने की मांग की। कहा कि पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए वन विभाग से किसानों को पीपल, बरगद आदि के पेड़ उपलब्ध कराए जाय।
विज्ञापन

साधन सहकारी समितियों में खाद उपलब्ध कराई जाए। पेट्रोल, डीजल की कीमतों में को कम करने की मांग की। तहसीलदार तिलोई दिग्विजय सिंह ने बताया कि किसानों की समस्याओं को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा। शीघ्र ही निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर राघवेंद्र मिश्र, इनामउल्ला गुर्जर, सियाराम दत्त मिश्र, नंद कुमार पांडेय, शमीमा, विनय द्विवेदी, ओम प्रकाश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें