फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन डलमऊ पर तैनात पुलिस। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली-डलमऊ-इन्हौना। कृषि कानूनों के खिलाफ गुरुवार को किसानों ने आवाज बुुलंद की। रेल रोकने जा रहे किसानों को रोका गया तो वह भड़क उठे और नारेबाजी के साथ हंगामा किया। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। किसान रेलवे स्टेशन के बाहर धरने पर बैठ गए। सभी ने कृषि कानूनों को रद्द किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया गया था। इसी देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह, कोतवाल अतुल सिंह, जीआरपी थानेदार अमल सिंह यादव ने रेलवे स्टेशन रायबरेली का जायजा लिया। ट्रेनें गुजर गईं। कोई भी किसान रेल रोकने के लिए स्टेशन पर नहीं पहुंच सका। हालांकि भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित डीएम को सौंपकर कृषि कानून रद्द किए जाने की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव मनोज कुमार यादव और तहसील अध्यक्ष सुशील यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राम बिहारी यादव की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में किसान कृषि कानूनों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रेल रोकने के लिए रेलवे स्टेशन डलमऊ जा रहे थे।
विज्ञापन

मुराईबाग चौराहे पर ही पुलिस ने किसानों को आगे जाने से रोक लिया। इस पर किसानों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। तहसीलदार प्रतीत त्रिपाठी, कोतवाल लालचंद्र सरोज ने समझाकर किसानों को शांत कराया। इस दौरान किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। बरारा बुजर्ग रेलवे स्टेशन पर भी किसानों को रोका गया। इस मौके पर संतोष जनसेवक, सुरेंद्र सिंह बच्चू, लाल प्रमोद पटेल, सुशील यादव, जय शंकर पांडेय, हरिशंकर सिंह, राजाराम बाजपेयी, देवता, कंधई मौर्य, संगम यादव, अब्दुल हबीब, सूर्यपाल मौजूद रहे।
बछरावां रेलवे स्टेशन पर थानेदार राकेश सिंह ने टीम के साथ चेकिंग की। हरचंदपुर रेलवे स्टेशन पर थानेदार राकेश सिंह पुलिस टीम के साथ मुस्तैद रहे। ऊंचाहार रेलवे स्टेशन में कोतवाल विनोद सिंह, लक्ष्मणपुर रेलवे स्टेशन पर जगतपुर कोतवाल अमरनाथ यादव, दरियापुर रेलवे स्टेशन पर भदोखर थानेदार-ट्रेनी सीओ अभिषेक श्रीवास्तव, मुंशीगंज चौकी प्रभारी सुरेश सिंह ने चेकिंग करके सुरक्षा पर नजर रखी। एसपी का कहना है कि सुरक्षा को देखते हुए पुलिस तैनात की गई थी। कहीं पर कोई विरोध नहीं दिखा। पूरा दिन शांतिपूर्ण ढंग से बीत गया।
अमेठी जिले के इन्हौना स्थित अकबरगंज रेलवे स्टेशन पर किसान रेल रोकने के लिए पहुंचे थे। पुलिस की सख्ती के कारण किसान रेलवे स्टेशन पर नहीं पहुंच पाए। इससे खफा किसान स्टेशन के सामने ही धरने पर बैठ गए। सभी ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के जिलाध्यक्ष हरीश सिंह उर्फ चुन्नू के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने तहसीलदार तिलोई दिग्विजय सिंह को 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें डीजल-पेट्रोल के दाम को नियंत्रित करने, बिजली की दरों में कमी लाने की मांग की। कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, श्रवण पाल, शमीमा बानो, देवी दयाल शर्मा, शेषनाथ तिवारी, रामशरण, हरिशंकर वर्मा, राज नारायण सिंह मौजूद रहे।
गुजर गईं ट्रेनें, तैनात रही पुलिस
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले के जायस रेलवे स्टेशन पर किसानों के रेल रोको आंदोलन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। जायस कोतवाल भरत उपाध्याय व चौकी प्रभारी बहादुरपुर अवनीश चौहान ने पुलिस बल के साथ स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान आरपीएफ भी स्टेशन पर तैनात रही। कोतवाल ने बताया कि दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पदमावती एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंची और अपने समय से चली भी गई। देहरादून-वराणसी एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुँची और अपने निर्धारित समय पर चली। किसी प्रकार की कोई बांधा उत्पन्न नही हुई। उधर, स्टेशन अधीक्षक हजारीलाल मीणा ने बताया कि दिन में केवल दो ट्रेनें ही चली। बाकी सभी ट्रेनें निरस्त हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें