फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा के शहीदों को याद कर भर आईं आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार को जिलेभर में कई जगह कार्यक्रम हुए। डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित शहीद चौक पर कैंडल जलाई गई। सभी ने शहीदों को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

ऑल टीचर्स एंड इंप्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के प्रादेशिक आह्वान पर अटेवा पेंशन बचाव मंच ने हाथी पार्क के निकट स्थित अंबेडकर प्रतिमा से डिग्री कॉलेज चौराहा तक शांति मार्च निकाला।
शहीद चौक पर श्रद्धांजलि सभा हुई, जिसमें सभी ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिला संयोजक अखिलेश सिंह, महामंत्री राजकुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंजनी मौर्य, प्रवक्ता मयंक वर्मा, अनवर अली, सह संयोजक इरफान अहमद, रामानुज दीक्षित, डॉ. महेंद्र सिंह, मोहम्मद नसीम, अनिल यादव, सुनील मिश्रा, प्रकाशिनी पांडेय आदि ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए सरकार से अर्धसैनिक बलों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

इन सभी ने नारा दिया कि शहीद अर्धसैनिक बलों के सम्मान में, पुरानी पेंशन फिर से रखो विधान में। इस मौके पर राजेश सिंह, तपस्या पुरवार, ओमप्रकाश, रामेंद्र यादव, खुर्शीद अहमद, मोईनुल, रणविजय सिंह, अर्जुन सिंह, प्रकाश यादव, अनिल यादव, सुभाष सिंह आदि मौजूद रहे।
कागज पर उकेरे शहीदों के चित्र, दी श्रद्धांजलि
रायबरेली। जवाहर विहार कॉलोनी स्थित दुर्गा इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर के जरिए शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कागज पर शहीदों के चित्र बनाने के साथ ही स्लोगन भी लिखे। सबसे अच्छा पोस्टर तैयार बनाने पर आबिद खान प्रथम, अंशिका अवस्थी द्वितीय, अनुप्रिया शर्मा तृतीय चयनित की गई। इन्हें सम्मानित किया जाएगा। कक्षा दो के छात्र आबिद खान ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कारगिल विजय दिवस को भी अपने पोस्टर में जगह दी। कक्षा 10 की छात्रा अंशिका अवस्थी ने अमर जवान शहीद का चित्रांकन किया। कक्षा तीन की छात्रा अनुप्रिया शर्मा एवं कक्षा नौ की छात्रा दिव्यांशी सिंह ने अपने पोस्टर में शहीदों को नमन करते हुए चित्र उकेरे। सोनम शर्मा ने बेहतरीन स्लोगन लिखा। प्रबंधक मीना शुक्ला ने सभी बच्चों को शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं भक्ति भावना के लिए प्रेरित किया। प्रभारी प्रधानाचार्य वंदना सिंह ने बताया कि आनलाइन माध्यमों के जरिए बच्चों से पोस्टर मंगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें