फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी कंपनियों के खिलाफ व्यापारियों ने निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ऑनलाइन ई-कॉमर्स विदेशी कंपनियों के खिलाफ आगामी 15 दिसंबर को होने वाली सांकेतिक बंदी को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को व्यापारियों ने बाइक रैली निकाली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की ओर से निकाली गई बाइक रैली का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के आह्वान पर यह बंदी होगी। प्रदेश मंत्री राजनारायण अग्रहरि व सोनू वर्मा ने बताया कि जिले में 15 दिसंबर को पूर्वाह्न 12 बजे तक की सांकेतिक बंदी होगी। जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा ने कहा कि इन विदेशी कंपनियों के खिलाफ सभी व्यापारियों को इस बंदी में शामिल होकर लड़ाई लड़नी चाहिए।
संदीप जैन, चंद्र प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अब आम जनता को भी ऑनलाइन ट्रेडिंग की खरीदारी से बचना चाहिए, तभी देश के व्यापारी एवं खुदरा व्यापार को बचाया जा सकेगा। मोटरसाइकिल रैली ने कचहरी रोड से खालसा चौक, सुपर मार्केट, रामकृपाल तिराहा, रशीद मार्केट, घंटाघर, किराना मार्केट, सर्राफा बाजार, खोया मंडी, बस स्टेशन, अस्पताल चौराहा, हाथी पार्क होते हुए सभी प्रमुख बाजारों में भ्रमण किया।
विज्ञापन

बाइक रैली में प्रेम नाथ गुप्ता, महेंद्र अग्रवाल, राजेश चंदानी, गुरजीत सिंह तनेजा, रविंद्र सिंह सलूजा, वीरेंद्र अग्रहरी, प्रभाकर गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, राकेश अग्रहरि, राहुल गुप्ता, राजेश अग्रवाल, पंकज गुप्ता, प्रवीण अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें