रायबरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की टिप्पणी के विरोध में बृहस्पतिवार को फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज चौराहा पर उनका पुतला फूंका। जिला संयोजक अभिषेक पटेल ने कहा कि सरकार को ओमप्रकाश राजभर से इस्तीफा ले लेना चाहिए।
विभाग छात्रा प्रमुख प्रांजलि पटेल ने कहा कि राजभर छात्रों का दर्द व कैंपस में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं को नहीं जान सकते। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। चेतावनी दी गई कि यदि 48 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो एबीवीपी आंदोलन करेगा। इस मौके पर जिसमें सरिता रावत, दीपांजलि पटेल, आयुष सिंह, वैभव मिश्रा,आंशु सोनकर, सतीश शाहू,यथार्थ, स्नेहा रावत, आदित्य, अभिषेक, शुभांगी अग्रहरि, नेहा, वंशिका व कामना आदि उपस्थित रहे।